
पंजाब कांग्रेस के इस पूर्व मंत्री के फॉर्म हाउस पर विजिलेंस ने की दबिश
चंडीगढ़, 5 जुलाई (विश्ववार्ता) कांग्रेसी के पूर्व मंत्री ब्रह्म महिंद्रा के फॉर्म हाउस पर विजिलेंस ने दबिश की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस द्वारा यह छापेमारी की गई है। इस दौरान किसी को भी फॉर्म हाउस के करीब जाने नहीं दिया जा रहा है। वहीं इस मामले को लेकर विजिलेंस के अधिकारियों का कोई बयान सामने नहीं आया है।





















