
पंजाब कांग्रेस इस कौंसलर को दिखाया पार्टी से बाहर का रास्ता
चंडीगढ़, 7 जुलाई (विश्ववार्ता): पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन की उल्लंघना करने का हवाला देते हुए टांडा के वार्ड नंबर 10 से कौंसलर हरी कृष्ण सैनीको 6 साल के लिए पार्टी से निकालने का पत्र जारी किया है।
जनरल सैक्रेट्री इंचार्ज कैप्टन संदीप संधू द्वारा जारी इस पत्र के अनुसार पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडि़ंग ने यह कार्रवाई जिला प्रधान अरुण डोगरा और हलका इंचार्ज उड़मुड़ पूर्व कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलजियां की सिफारिश पर की है।





















