
पंजाब ए.जी.टी.एफ. के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
लॉरेंस गैंग का एक आरोपी चढा ए.जी.टी.एफ. के हत्थे
पंजाब डी.जी.पी. ने ट्वीट कर दी जानकारी
चंडीगढ, 28 जनवरी (विश्ववार्ता): पंजाब मे जब से आम आदमी पार्टी सत्ता मे आई है जब से गैंगवार पर जबरदस्त प्रहार कर रही है और सूबे मे सुरक्षा व शांति स्थापित करने मे प्रयासरत है। असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान को पंजाब पुलिस की एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स द्वारा आज बरामदगी के बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक प्रमुख सदस्य को गिरफ्तार करने के बाद एक बड़ी सफलता मिली है।
जिसकी जानकारी पंजाब डी.जी.पी. ने ट्वीट करके सांझी की है। उन्होंने कहा कि ए.जी.टी.एफ. के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। लॉरेंस गैंग के एक गुर्गे राजवीर उर्फ रवि राजगढ़ को गिरफ्तार किया है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में भी इसका नाम सामने आया था। बतां दे कि आरोपी रवि राजगढ के खिलाफ 10 एफ.आई.आर. दर्ज हैं। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में जब से रवि का सामने आया था तब से ही पुलिस इसकी तलाश में जुटी हुई थी जिसे आज काबू कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि रवि राजगढ़ लॉरेंस गैंग को कई चीजें मुहैया करवाता था।





















