
पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज मे इस तारिख को होगा दीक्षांत समारोह
मुख्यातिथि के तौर पर राष्ट्रपति द्रोपी मुर्मू करेगी शिरकत,तैयारियां जोर शोर से शुरू
चंडीगढ़, 4 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में 9 अक्तूबर को 52वें दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा इस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मुख्यातिथि होंगी। राष्ट्रपति की ओर से विद्यार्थियों को डिग्रियां भेंट की जाएंगी। पहली बार पेक में विद्यार्थी भारतीय पहरावे में डिग्रियां लेंगे। इस फैसले को पिछले दिनों पेक के सीनेट की ओर से पास किया गया था। पेक प्रशासन ने राष्ट्रपति आगमन और समारोह को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
दीक्षांत समारोह के दौरान बीटेक के 669, एमटेक के 168 और पीएचडी के 34 छात्रों को डिग्रियां भेंट की जाएंगी। कार्यक्रम के दौरान पेक के सेनेटरी ईयर की सेलीब्रेशन का भी समापन समारोह होगा। इस दौरान चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।























