
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज होगा अंतिम संस्कार
पढिये कहां किया जायेगा अंतिम संस्कार
बड़ी तादात में फैंस अन्यों राज्यों से पहुंचना शुरू
चंडीगढ, 31 मई (विश्व वार्ता) पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का आज मानसा के मूसा गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा. सोमवार शाम को पोस्टमार्टम के बाद मूसेवाला के शव को परिजन को सौंप दिया गया. मूसेवाला के गांव में बड़ी तादात में उनके फैंस पंजाब, हरियाणा और राजस्थान से पहुंचे हैं.





















