
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुडी बडी खबर
दो और शूटरों को पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार
हो सकते है बडे खुलासे
चंडीगढ़,21 जून (विश्ववार्ता) पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुडी बडी खबर आ रही है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में दो शार्प शूटरों को दिल्ली पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार करने मे बडी सफलता हासिल की है। दो शार्प शूटर जिनमे प्रियवर्त फौजी और कशिश को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह दोनों अपने तीसरे साथी केशव के साथ गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के नजदीक एक किराए के मकान में छिपे थे। वही पुलिस ने बडा खुलासा किया है किया कि मूसेवाला की हत्या में कुल 6 शार्प शूटर्स शामिल थे, जो कोरोला और बोलेरो में सवार होकर आए थे। दिल्ली पुलिस ने यह भी खुलासा किया कि अगर हथियार फेल हो जाते या मौके पर कोई खतरा होता तो शार्प शूटर्स ने मूसेवाला पर ग्रेनेड अटैक की भी प्लानिंग कर रखी थी।























