
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या से जुडी बडी खबर
पंजाब पुलिस को अब मिलने लगी धमकियां
सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वालों को पकडऩे की कोशिश न की जाए वर्ना अंजाम होगा बुरा
चंडीगढ़, 6 जून (विश्ववार्ता) पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गत दिनो दिन दिहाडे हत्या से पूरे देश स्तब्ध है। हर कोई सिद्धू मूसेवाले के हत्यारो को जल्द से जल्द पकडकर सजा देने की मांग कर रहा है। लेकिन इसी बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक मानसा जिले के पुलिस अधिकारियों को अब धमकियां आनी शुरू हो गईं हैं। सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर धमकियां दी जा रहीं हैं। हत्याकांड में कार्रवाई करने से रोका जा रहा है और न रुकने पर अंजाम भुगतने को कहा जा रहा है।
विदेशी नंबरों से फोन….
मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, विदेशी नंबरों से फोन किया जा रहा है और कहा जा रहा है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वालों को पकडऩे की कोशिश न की जाए। यह जो भी छापेमारी चल रही है। बंद कर दी जाए। वर्ना बुरा अंजाम होगा। बताया जाता है कि, मानसा जिले के एक एसएचओ को फ़ोन करके यह सब कहा जा रहा है।























