
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामला
पंजाब सीएम को प्रताप सिंह बाजवा का पत्र
पढिये क्या कहा
चंडीगढ़, 6 जून (विश्ववार्ता) पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की गत दिनो दिन दिहाडे हत्या के बाद पूरे देश मे उनके चाहने वाले सदमे है। वही दूसरी तरफ पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आज इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान को पत्र लिखकर इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसियों को सौंपने को कहा है. बाजवा ने अपने पत्र में लिखा है कि श्री सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के एक माननीय न्यायाधीश से उनकी हत्या की जांच की और मामले को सीबीआई या एनआईए को स्थानांतरित करने की मांग की थी। इसे ध्यान में रखते हुए, मैं आपसे कई कारणों से मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो या राष्ट्रीय जांच एजेंसी को स्थानांतरित करने का आग्रह करता हूं।























