
पंजाबी सिंगर अल्फाज पर हमला करने वाला गिरफ्तार
चंडीगढ़. पंजाबी अभिनेता-गायक अमनजोत सिंह पंवार उर्फ अल्फाज ने उन पर हमला होने की बात से इनकार किया है. उन्होंने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि वह हादसे में घायल हुए हैं.इस संबंधी एसपी सिटी मोहाली आकाशदीप सिंह औलख जानकारी दी और बताया कि गायक खतरे से बाहर हैं। आरोपी विक्की (हरियाणा के पंचकूला के रायपुर रानी का निवासी है) को मोहाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना संबंधी जानकारी देते हुए उन्होंने आगे बताया कि गायक अल्फाज एक ढाबे के बाहर बनूर लांडरां राजमार्ग पर सड़क के किनारे खड़े होने के दौरान तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए थे। 1





















