
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पंजाबी गायक जेजीबी ने लोगो को किया मतदान करने के लिए प्रेरित
चंडीगढ़, 8 फरवरी (विश्ववार्ता) विधानसभा चुनाव 2022 मे अब कुछ ही दिन शेष बचे है। इसी बीच आज पंजाब के मशहूर और जाने माने गायक जेजी़बी ने पंजाबवासियों को वोट डालने की अपील की है। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा कि वोट देना हमारा अधिकार है। इससे ही हम अपना भविष्य तय कर सकते है। साथ ही मुख्य चुनाव आयोग द्वारा उन्हें लोगों को जागरुक करने के लिए जेजी़बी ने उनका धन्यवाद किया।























