
पंजाबी ‘अलगाववादी’ आप से दूर रहें, भाजपा छात्रों, उद्योगों और कृषि के लिए विशेष पैकेज देगी: चुग
चंडीगढ़, 18 फरवरी:भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने बयान जारी कर आम आदमी पार्टी को विनाशकारी और अलगाववादी पार्टी बताते हुए पंजाबियों को चेतावनी दी और आप को वोट न देने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरे भारत देश के साथ-साथ पंजाब के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, जिसकी जीत पंजाब के उद्योगों के पुनरुत्थान और कृषक समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
चुग ने कहा कि ड्रग माफियाओं की पकड में जकड़ चुके पंजाब को तुरंत बाहर निकालने की जरूरत है। भाजपा सत्ता में आने के छह महीने के अन्दर अन्दर पुरे पंजाब को माफिया मुक्त बनाना सुनिश्चित करेगी एवं मुख्य रूप से पाकिस्तानी आईएसआई द्वारा आए दिन पंजाब में शांति भंग करने के प्रयासों के मद्देनजर राज्य में कानून-व्यवस्था बहाल करने की पुख्ता कदम उठाएगी।
चुग ने राज्य के व्यापारी समुदाय को आश्वासन दिया कि भाजपा यथाशीघ्र यहां के उद्योगों को सबल बनाने और निर्बाध विकास के लिए विशेष पैकेज लाएगी ताकि राज्य से तेजी से हो रहे औद्योगिक पलायन को तत्काल रोका जा सके।
चुग ने कहा कि महामारी के मार से प्रभावित लघु इकाइयों को बढ़ावा देने के लिए विशेष उपाय किए जाएंगे। इसी तरह कृषि के लिए भी विशेष पैकेज की घोषणा की जाएगी ताकि खेती मुनाफे का पेशा बने और पंजाब किसानों की मेहनत और प्रतिबद्धता के साथ हरित क्रांति के दिनों में वापस जा सके।
किसान पंजाब के रीढ़ की हड्डी रहे हैं। भाजपा यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को फिर से समृद्धि और प्रगति मिले। भाजपा राज्य में छात्रों के लिए रोजगार के अवसरों में सुधार के लिए एक विशेष पैकेज लाएगी। युवाओं को अपने उद्यम और कड़ी मेहनत को फलीभूत कराने में सक्षमता बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर नए स्टार्ट-अप लॉन्च किए जाएंगे।
चुग ने कहा कि पंजाब के छात्रों की निराशा और हतोत्साह में आए दिन दूसरे देशों की उड़ान की जाँच की जानी चाहिए। भाजपा का पंजाब के छोटे बड़े हर मुद्दे पर कड़ी निगाह है और अवसर मिलते ही पंजाब के छात्रों और युवाओं हेतु नए रास्ते खोले जाएंगे ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि निराशा और हतोत्साही में पंजाब से युवाओं की कोई और पलायन न हो।





















