
पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लिए दुखद खबर आई। प्रसिद्ध पंजाबी अभिनेता और निर्देशक सुखजिंदर शेरा का युगांडा में निधन हो गया। शेरा जगरांव के गांव मलकपुर के रहने वाले थे। शेरा के सहायक रहे जगदेव सिंह ने बताया कि वे 17 अप्रैल को ही साउथ अफ्रीका के कीनिया में अपने दोस्त के पास गए थे। 25 अप्रैल को उन्हें वहां बुखार हो गया था। इसके बाद उन्हें निमोनिया हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रात लगभग दो बजे उनका देहांत हो गया।





















