
पंजाबियों को लेकर कैबिनेट मंत्री निज्जर के दिये विवादित बयान से मचा बवाल
मंत्री निज्जर ने मांगी माफी, पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 1 दिसंबर (विश्ववार्ता) कैबिनेट मंत्री इंदरबीर निज्जर ने पंजाबियों को लेकर दिये विवादित बयान को लेकर माफी मांग ली है। उन्होंने कहा कि वह पंजाबियों से हाथ जोड़ माफी मांगते हैं।
आपको बता दें आज आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री इंदरबीर सिंह निज्जर ने पंजाबियों को लेकर विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि पंजाबियों से बड़ी बेवकूफ कौम कोई नहीं है। पंजाब किसान अब आरामपरस्त हो गया है। यही नहीं नहर के पानी की अब किसान मांग नहीं करता है। फ्री बिजली ने पंजाब के लोगों व किसानों को आरामपरस्त बना दिया है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...























