
आज का दिन पंजाब के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा..
पंजाबवासियों को सीएम मान आज देगे बड़ा तोहफा, टवीट कर दी जानकारी
चंडीगढ़, 27 जनवरी (विश्ववार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान आज जालंधर के पी.ए.पी. ग्राउंड में पहुंचेंगे इस दौरान मुख्यमंत्री मान पंजाबवासियों को बडा तोहफा देने जा रहे है। बतां दे कि पंजाब में हो रहे सडक़ हादसों को देखते हुए घायलों की मदद के लिए सडक़ सुरक्षा फोर्स की शुरुआत की थी।
अब इस सेफ्टी फोर्स को मजबूत करने के लिए इसमें आधुनिक तकनीक वाले वाहन शामिल किए जा रहे है। सी.एम. मान आज इन गाडिय़ों को लॉन्च करेंगे, इन वाहनों को हाईवे पर तैनात किया जाएगा। इस सुरक्षा बल में 144 वाहन शामिल किए जाएंगे। यह वाहन न सिर्फ तकनीक से लैस होंगे बल्कि इन वाहनों में फस्र्ट एड बॉक्स भी रखे जाएंगे ताकि घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार दिया जा सके।
बताया जा रहा है कि टेक्नोलॉजी से लैस ये वाहन 30-30 किलोमीटर की दूरी पर तैनात रहेंगे और 112 नंबर डायल करके इन वाहनों को सहायता के लिए बुलाया जा सकता है।
आधुनिक तकनीक से लैस हैं ये वाहन
आधुनिक तकनीक से लैस ये वाहन उन लोगों की मदद करेंगे जो हाईवे पर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं या किसी अन्य समस्या का सामना करते हैं। ये पुलिस वाहन वेबकैम, मेडिकल किट और वाई-फाई से भी लैस होंगे। ऐसे वाहनों के चालकों को पहनने के लिए विशेष किट दी जाएगी ताकि उनकी पहचान आसान हो सके।
ਅੱਜ ਦਾ ਦਿਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸਕ ਦੇ ਪੰਨਿਆਂ 'ਚ ਦਰਜ ਹੋਵੇਗਾ…
ਅੱਜ ਅਸੀਂ ਸੜਕ 'ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਧਿਆਨ 'ਚ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ 'ਸੜਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਫੋਰਸ' ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਜਾ ਰਹੇ ਹਾਂ…ਦੇਸ਼ 'ਚ ਸੜਕ ਸੁਰੱਖਿਆ ਤੇ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਲਈ ਸਮੱਰਪਿਤ ਇਹ ਪਹਿਲੀ ਫੋਰਸ ਹੋਵੇਗੀ….144 ਹਾਈਟੈਕ ਗੱਡੀਆਂ ਤੇ 5000 ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸੜਕ 'ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ… pic.twitter.com/fDXfv1F2FF
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 27, 2024
आज का दिन पंजाब के इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा…
आज हम सड़क पर लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 'सड़क सुरक्षा फोर्स' शुरू करने जा रहे हैं… यह देश की पहली फोर्स होगी जो सड़क सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को समर्पित होगी… 144 हाईटेक वाहन और 5000 कर्मचारी सड़क पर… pic.twitter.com/LgRyDI7uyl
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 27, 2024























