• Latest
  • Trending

पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों के शपथ ग्रहण में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले – बिना भेदभाव के सेवा भाव से करें विकास

4 years ago
Punjab: ਸੀਨੀਅਰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਮਾਨ ਦੇ ਮਾਤਾ ਬਲਵੀਰ ਕੌਰ ਨਮਿਤ ਭੋਗ ਤੇ ਅੰਤਿਮ ਅਰਦਾਸ ਅੱਜ

Punjab: ਸੀਨੀਅਰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਮਾਨ ਦੇ ਮਾਤਾ ਬਲਵੀਰ ਕੌਰ ਨਮਿਤ ਭੋਗ ਤੇ ਅੰਤਿਮ ਅਰਦਾਸ ਅੱਜ

2 minutes ago
🌷THOUGHT OF THE DAY: ਅੱਜ ਦਾ ਵਿਚਾਰ🌷 🌷Aaj da vichar 🌷

🌷THOUGHT OF THE DAY: ਅੱਜ ਦਾ ਵਿਚਾਰ🌷 🌷Aaj da vichar 🌷

5 minutes ago
PM Modi ਅੱਜ ਕਵਾਡ ਸੰਮੇਲਨ ’ਚ ਲੈਣਗੇ ਹਿੱਸਾ, ਟਰੰਪ ਨਾਲ ਵੀ ਹੋਵੇਗੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

PM Modi ਅੱਜ ਕਵਾਡ ਸੰਮੇਲਨ ’ਚ ਲੈਣਗੇ ਹਿੱਸਾ, ਟਰੰਪ ਨਾਲ ਵੀ ਹੋਵੇਗੀ ਮੁਲਾਕਾਤ

11 minutes ago
Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 17 November 2026 | Ang 604 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

Hukamnama Sri Darbar Sahib Today – 17 November 2026 | Ang 604 I ਅੱਜ ਦਾ ਹੁਕਮਨਾਮਾ

2 hours ago
Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

Big Breaking: ਰਾਤ 10 ਵਜੇ ਦੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਖ਼ਬਰਾਂ

10 hours ago
ਲੋਕਲ ਬਾਡੀ (MC) ਉਪ-ਚੋਣਾਂ 2026 : ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਐਲਾਨੇ ਉਮੀਦਵਾਰ

ਲੋਕਲ ਬਾਡੀ (MC) ਉਪ-ਚੋਣਾਂ 2026 : ਭਾਰਤੀ ਜਨਤਾ ਪਾਰਟੀ ਨੇ ਐਲਾਨੇ ਉਮੀਦਵਾਰ

10 hours ago
ਸ਼ਹੀਦ ਕਰਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸਰਾਭਾ ਤੇ ਛੇ ਸ਼ਹੀਦ ਸਾਥੀਆਂ ਬਾਰੇ ਸਚਿੱਤਰ ਕਿਤਾਬਚਾ ਲੋਕ ਅਰਪਣ

ਸ਼ਹੀਦ ਕਰਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸਰਾਭਾ ਤੇ ਛੇ ਸ਼ਹੀਦ ਸਾਥੀਆਂ ਬਾਰੇ ਸਚਿੱਤਰ ਕਿਤਾਬਚਾ ਲੋਕ ਅਰਪਣ

10 hours ago
ਸਾਲ 2027 ਵਿੱਚ ਆਪ ਦੀ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ ਨਾਗਰਿਕ ਕੇਂਦਰਿਤ ਹੋਵੇਗੀ, ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਨੂੰ ਪਹਿਲ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

ਸਾਲ 2027 ਵਿੱਚ ਆਪ ਦੀ ਚੋਣ ਮੁਹਿੰਮ ਨਾਗਰਿਕ ਕੇਂਦਰਿਤ ਹੋਵੇਗੀ, ਲੋਕ ਭਲਾਈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਤਰੱਕੀ ਨੂੰ ਪਹਿਲ ਦਿੱਤੀ ਜਾਵੇਗੀ-ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ

10 hours ago
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਝੋਨੇ ਦੀ ਲਿਫਟਿੰਗ ਨੇ ਰਿਕਾਰਡ 150 ਲੱਖ ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਦਾ ਅੰਕੜਾ ਕੀਤਾ ਪਾਰ

ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਝੋਨੇ ਦੀ ਲਿਫਟਿੰਗ ਨੇ ਰਿਕਾਰਡ 150 ਲੱਖ ਮੀਟ੍ਰਿਕ ਟਨ ਦਾ ਅੰਕੜਾ ਕੀਤਾ ਪਾਰ

10 hours ago
ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ‘ਤੇ ਆਉਣਗੇ ਭਾਜਪਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਤਿਨ ਨਿਬਿਨ;  ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ‘ਸਮਰਸਤਾ ਯਾਤਰਾ’ ਦੀ ਕਰਨਗੇ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

ਪੰਜਾਬ ਦੌਰੇ ‘ਤੇ ਆਉਣਗੇ ਭਾਜਪਾ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨਿਤਿਨ ਨਿਬਿਨ; ਜਲੰਧਰ ਤੋਂ ‘ਸਮਰਸਤਾ ਯਾਤਰਾ’ ਦੀ ਕਰਨਗੇ ਸ਼ੁਰੂਆਤ

10 hours ago
ਇੱਕ ਲੱਖ ਰੈਪਰਾਂ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਰਾਜ-ਪੱਧਰੀ ਲਹਿਰ ਤੱਕ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ “ਪਲਾਸਟਿਕ ਚੈਂਪੀਅਨ” ਅਗਵਾਈ ਕਰਨ ਲੱਗੇ

ਇੱਕ ਲੱਖ ਰੈਪਰਾਂ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਰਾਜ-ਪੱਧਰੀ ਲਹਿਰ ਤੱਕ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੌਜਵਾਨ “ਪਲਾਸਟਿਕ ਚੈਂਪੀਅਨ” ਅਗਵਾਈ ਕਰਨ ਲੱਗੇ

11 hours ago
ਗਾਇਕ ਬਿੱਟੂ ਖੰਨੇਵਾਲਾ ਦੀ ਬੁਲੰਦ ਆਵਾਜ਼ ਤੇ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸੰਧੂ ਦੀ ਕਲਮ ਨਾਲ ਨਵਾਂ ਗਾਣਾ “ਯਾਰ ਬੋਲਦਾ 2” ਨੇ ਮਚਾਈਆਂ ਧੁੰਮਾਂ

ਗਾਇਕ ਬਿੱਟੂ ਖੰਨੇਵਾਲਾ ਦੀ ਬੁਲੰਦ ਆਵਾਜ਼ ਤੇ ਸ਼ਮਸ਼ੇਰ ਸੰਧੂ ਦੀ ਕਲਮ ਨਾਲ ਨਵਾਂ ਗਾਣਾ “ਯਾਰ ਬੋਲਦਾ 2” ਨੇ ਮਚਾਈਆਂ ਧੁੰਮਾਂ

11 hours ago
Hindi News
English News
Tuesday, November 17, 2026
No Result
View All Result
14 °c
Chandigarh
19 ° Wed
19 ° Thu
20 ° Fri
19 ° Sat
Wishav Warta I (ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾ) I Latest Punjabi News I Breaking Punjab News I Top Headlines In Punjabi I Latest Punjabi News I Australian News in Punjabi I  Punjabi News Agency
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ
No Result
View All Result
WishavWarta -Web Portal - Punjabi News Agency
No Result
View All Result

पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों के शपथ ग्रहण में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले – बिना भेदभाव के सेवा भाव से करें विकास

December 3, 2022
in हिन्दी न्यूज़
 

पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों के शपथ ग्रहण में शामिल हुए मुख्यमंत्री, बोले – बिना भेदभाव के सेवा भाव से करें विकास

मुख्यमंत्री के निर्देश पर पहली बार पंच, सरपंच, जिला परिषद व पंचायत समिति के एक-एक सदस्य को दिलाई गई शपथ

मुख्यमंत्री ने पंचायत को बताया गांव की सरकार, कहा- केंद्र और राज्य सरकार के काम इन्हीं पंचायत प्रतिनिधि के माध्यम से होते हैं संपन्न

6200 सरपंच, 60,133 पंच, 3081 ब्लॉक समिति सदस्य व 411 जिला परिषद सदस्यों ने ली शपथ

चंडीगढ़, 3 दिसंबर – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल शनिवार को प्रदेशभर में नवनिर्वाचित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण में शामिल हुए। उन्हें संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने सर्वप्रथम सभी पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि सभी जन प्रतिनिधि पांच वर्ष तक बिना भेदभाव के अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्य करें। पूरे क्षेत्र को अपना परिवार मानें और सेवा के भाव से दायित्व निभाते हुए क्षेत्र का विकास करें। मुख्यमंत्री ने पंचायत को गांव की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा और लोकसभा सत्र की तर्ज पर जिला परिषद व पंचायत समिति का 1 या 2 दिन का सेशन बुलाया जाना चाहिए, ताकि जनता के मुद्दे उठाए जा सकें और विकास किया जा सके।

प्रदेशभर के हर जिले, ब्लॉक व गांव में आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें 6200 सरपंच, 60,133 पंच, 3081 ब्लॉक समिति सदस्यों व 411 जिला परिषद सदस्यों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने वर्चुअली जुड़कर सर्वप्रथम इन्हें संबोधित किया, इसके पश्चात वहां मौजूद अधिकारियों ने इन्हें शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि यह पहला अवसर है जब पंचायती राज संस्थाओं में चुनकर आए जनप्रतिनिधि व्यक्तिगत तौर पर शपथ ले रहे हैं। जिला उपायुक्त, गांवों में ग्राम संरक्षक इन्हें शपथ दिलवा रहे हैं। जब एक-एक जनप्रतिनिधि शपथ लेगा तो उन्हें शपथ में लिखे शब्दों, कर्तव्य, संविधान, भय और पक्षपात का बोध होगा। वह जब जनता के कार्य करेगा तो उसे यह शपथ याद रहेगी।

60 प्रतिशत जनप्रतिनिधि चुने गए सर्वसम्मति से


मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति व जिला परिषद सदस्यों की कुल 71,696 सीटों के लिए चुनाव हुआ। इनके लिए 1,60,192 ने नामांकन किया, 2600 के नामांकन रद्द हुए और 31,900 ने नामांकन वापिस ले लिया। 40 हजार 500 जनप्रतिनिधि सर्वसम्मति से चुने गए, जो करीब 60 प्रतिशत हैं। वहीं 29,474 सीटों के लिए 85,127 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार सर्वसम्मति से चुनी गई पंचायतों को 11 लाख रुपये, सरपंच को 5 लाख रुपये, पंच चुने जाने पर 50 हजार रुपये और ब्लॉक समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के सर्वसम्मति से चुने जाने पर 2-2 लाख रुपये दे रही है। इस तरह चुने जाने पर हरियाणा सरकार 300 करोड़ रुपये ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए दे रही है।
सफलतापूर्वक संपन्न हुए चुनाव


मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए। 7 अक्तूबर को पंचायती चुनाव की घोषणा हुई थी। तीन चरणों में चुनाव करवाए गए। मतदाता द्वारा पहले पंच, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्यों व जिला परिषद सदस्यों के लिए चार वोट एक साथ डालने पड़ते थे लेकिन इस बार पंच, सरपंच के एक दिन और ब्लॉक समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्य के लिए एक दिन वोट डाले गए। उन्होंने कहा कि अब हमें हर गांव में एकता बनाकर रखनी है और गांव के विकास के लिए कार्य करना है।
ग्रामीण विकास के लिए हरियाणा सरकार वचनबद्ध


मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि ग्रामीण विकास के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा सरकार पूरी तरह से वचनबद्ध है। केंद्र और राज्य सरकार के कार्य चुनी हुई पंचायतों के माध्यम से ही गांवों तक पहुंचते हैं। हरियाणा सरकार ने 2015 में पंचायती राज अधिनियम में संसोधन करके पढ़ी-लिखी पंचायत बनाने का फैसला किया था। इसके लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ी। सुप्रीम कोर्ट ने इसे वैध ठहराया और अन्य राज्यों को भी इस पथ पर चलने की सलाह दी। हरियाणा सरकार ने महिलाओं को पंचायतों में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया। इसके बाद पिछड़ा वर्ग-ए को भी आरक्षण दिया। अब केंद्रीय वित्त आयोग व राज्य वित्त आयोग का पैसा सीधे पंचायतों तक आ रहा है। स्टांप ड्यूटी का 2 प्रतिशत व बिजली बिल में लगने वाले 2 प्रतिशत सैस का हिस्सा पंचायतों को दिया जा रहा है।
पंचायती राज संस्थाओं में चलें लोकसभा और विधानसभा की तरह सेशन


मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के कार्यालय होने चाहिए। सरकार ने ग्राम सचिवालय की कल्पना की थी, जो कुछ जगह बन गए हैं। इसके साथ-साथ जिला परिषद कार्यालय बनाए जा रहे हैं। पंचायत समिति कार्यालयों का काम भी पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में भी लोकसभा व विधानसभा की तरह 1 या 2 दिन का सेशन होने चाहिए ताकि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठा सकें। अच्छे प्रस्ताव पास किए जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों में युवाओं व एनजीओ आदि की समिति बनाई जाए, ताकि वह गांव में सुधार करे और भ्रष्टाचार आदि पर निगरानी रखे।

सरकार ने ग्रामीण क्षेत्र में किए अनेकों विकास कार्य

मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में हरियाणा सरकार ने अनेकों योजनाओं के माध्यम से विकास कार्य किए हैं। गांवों को लाल डोरा मुक्त कर लोगों को उनकी प्रॉपर्टी का मालिकाना हक दिलवाया है। लाइब्रेरी की व्यवस्था की गई है, कुछ जगह लाइब्रेरी खुल गई है और कुछ जगह खोली जा रही है। गांवों में पार्क व व्यायामशाला खोली जा रही हैं। लोग बीमार न हों इसके लिए वैलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं। शमशान घाट व कब्रिस्तान के विकास के लिए शिवधाम योजना बनाई है। प्रदेश के 18 हजार तालाबों को ठीक करने के लिए तालाब प्राधिकरण बनाया है। गांव-गांव में गौरवपट लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव का कोई भी व्यक्ति ग्राम दर्शन पोर्टल के माध्यम से अपनी समस्याओं को सरकार तक पहुंचा सकता है। इसके साथ-साथ परिवार पहचान पत्र के माध्यम से 1 लाख 80 हजार से कम आय वाले परिवारों के लिए मुख्यमंत्री समृद्धि योजना व मुख्यमंत्री परिवार उत्थान योजना शुरू की है। उन्होंने कहा कि जो लोग आयुष्मान योजना में छूट गए थे, उनके लिए चिरायु योजना बनाई है। गरीब परिवारों के स्वास्थ्य की जांच के लिए निरोगी हरियाणा योजना शुरू की है।
परिवार पहचान पत्र बनाने और गलत जानकारी में सुधार के लिए लगेंगे कैंप


मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि परिवार पहचान पत्र बनाने और गलत जानकारी में सुधार के लिए कैंप लगाए जाएंगे। इसके लिए 10, 11 दिसंबर व 16 से 18 दिसंबर तक कैंप लगाए जाएंगे। इसमें लोग नए परिवार पहचान पत्र व पुराने पीपीपी में सुधार करवा सकते हैं।
अच्छी तरह जिम्मेदारी निभाएंगे पंचायत जनप्रतिनिधि – देवेंद्र सिंह बबली


हरियाणा के विकास व पंचायत मंत्री श्री देवेंद्र सिंह बबली ने नवनिर्वाचित पंच,  सरपंच,  ब्लॉक समिति और जिला परिषद के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि गांव की जनता ने आप सभी प्रतिनिधियों पर भरोसा एवं विश्वास जताया है और आप इस जिम्मेवारी को पूरी तरह से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि गांव के विकास को बिजली, पानी व सड़क तक सीमित न रखके गांव के चहुमुंखी विकास को आगे बढ़ाएंगे। सभी प्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में छोटी सरकार के रूप में अच्छा काम करेंगे।
विकास व पंचायत मंत्री ने कहा कि नारी शक्ति को बढ़ावा देने के लिए उन्हें 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है। इससे नारी शक्ति के विकास को गति मिलेगी। पिछड़ा वर्ग को 8 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया। उन्होंने कहा कि कि मुझे पूर्ण विश्वास है हमारी शिक्षित व सक्षम पंचायती राज संस्थाएं केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को लागू करते हुए सशक्त विकास के लक्ष्य को प्राप्त करने में पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करेंगी।

Share196Tweet123SendSendShareScan

ਤੁਹਾਡੇ ਲਈ ਸਿਫ਼ਾਰਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

by Wishavwarta
April 15, 2024
0

  'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन दबा कर असम में लाएं बदलाव

by Wishavwarta
April 13, 2024
0

असम में आप उम्मीदवारों के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनसभा करते की अपील ,1 नंबर वाला झाड़ू का बटन...

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत

by Wishavwarta
April 11, 2024
0

लोक सभा मतदान 2024 के मद्देनज़र मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी द्वारा पी. ए. एम. एस. की शुरुआत चंडीगढ़, 11...

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में – फूलराज सिंह

by Wishavwarta
April 10, 2024
0

  विरसा संरक्षण बैसाखी गतका प्रतियोगिता 12 अप्रैल को मोहाली में - फूलराज सिंह मोहाली 10 अप्रैल : जिला गतका...

ਹੁਕਮਨਾਮਾ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ

Currency Converter

Youtube

ਪੁਰਾਲੇਖ

ਸੰਸਥਾਪਕ ,ਸੰਪਾਦਕ - ਦਵਿੰਦਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਦਰਸ਼ੀ

ਮੋਬਾਈਲ – 97799-23274

ਈ-ਮੇਲ : [email protected]

Recent

Punjab: ਸੀਨੀਅਰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਮਾਨ ਦੇ ਮਾਤਾ ਬਲਵੀਰ ਕੌਰ ਨਮਿਤ ਭੋਗ ਤੇ ਅੰਤਿਮ ਅਰਦਾਸ ਅੱਜ

Punjab: ਸੀਨੀਅਰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਮਾਨ ਦੇ ਮਾਤਾ ਬਲਵੀਰ ਕੌਰ ਨਮਿਤ ਭੋਗ ਤੇ ਅੰਤਿਮ ਅਰਦਾਸ ਅੱਜ

by Ranjit Singh
November 17, 2026
0

Punjab: ਸੀਨੀਅਰ ਪੱਤਰਕਾਰ ਜੋਗਿੰਦਰ ਮਾਨ ਦੇ ਮਾਤਾ ਬਲਵੀਰ ਕੌਰ ਨਮਿਤ ਭੋਗ ਤੇ ਅੰਤਿਮ ਅਰਦਾਸ ਅੱਜ ਮਾਨਸਾ 17 ਨਵੰਬਰ ( ਵਿਸ਼ਵ...

Most Popular

UPSC ’ਚ ਸਫ਼ਲ 11 ਸਿੱਖ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ-ਇੱਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨ

UPSC ’ਚ ਸਫ਼ਲ 11 ਸਿੱਖ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ-ਇੱਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨ

by Jaspreet Kaur
3 weeks ago
0

UPSC ’ਚ ਸਫ਼ਲ 11 ਸਿੱਖ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ-ਇੱਕ ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਨਾਲ ਸਨਮਾਨ - ਸਿੱਖ ਨੌਜਵਾਨ ਉੱਚ ਅਹੁਦਿਆਂ...

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA 

No Result
View All Result
  • ਹੋਮ-ਪੇਜ
  • ਖਬਰਾਂ
  • ਪੰਜਾਬ
  • ਹਰਿਆਣਾ
  • ਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ
  • ਵਪਾਰ
  • ਸਾਹਿਤਕ
  • ਖੇਤੀਬਾੜੀ
  • ਧਾਰਮਿਕ
  • ਸਿਆਸੀ
  • ਖੇਡਾਂ
  • ਬਦਲੀਆਂ
  • ਫ਼ਿਲਮੀ
  • ਸਿਹਤ
  • ਸੰਪਰਕ

COPYRIGHT (C) 2026. ALL RIGHTS RESERVED. DESIGNED AND MAINTAINED BY MEHRA MEDIA