पंचतत्व में विलीन हुए जादूगर ओपी शर्मा
चंडीगढ़, 17 अक्तूबर (विश्ववार्ता ) कानपुर के फार्च्यून अस्पताल में 71 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली. जादूगर ओपी शर्मा (सीनियर) का पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। कानपुर के भैरोघाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के मुताबिक, जादूगर ओपी शर्मा (सीनियर) कोरोना संक्रमित थे, और लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कानपुर के फार्च्यून अस्पताल में उनका डायलिसिस भी चल रहा था।