
पंचतत्व में विलीन हुआ सिद्धू मूसेवाला पिता ने दी मुखाग्नि
बिलखते पिता ने पगड़ी उतार मांगा इंसाफ
दूर-दूर से प्रशंसक उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे गांव
चंडीगढ, 31 मई (विश्व वार्ता) मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसे वाला आज पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। सिद्धू मूसेवाला की मृतक देह को उनके पिता की तरफ से मुखाग्नि दी गई। मूसेवाला की अंतिम यात्रा के दौरान उनके पिता बलकौर सिंह फूट फूट कर रोए। उन्होंने अपनी पगड़ी उतारकर बेटे की मौत का इंसाफ मांगा।
























