
पंचकूला सेक्टर-5 में झाडिय़ों में मिला युवती का शव, पुलिस जांच मे जुटी
चंडीगढ़, 6 अगस्त (विश्ववार्ता): पंचकूला के सेक्टर 5 के होटल बेला विस्टा के पास एक 22 साल युवती का शव मिला है। लोगो ने युवती को देखकर सेक्टर 6 हॉस्पिटल में भर्ती करवाया जहा आज युवती की मौत हो गयी। युवती सेक्टर 5 के शिक्षा सदन में काम करती है और पुलिस जांच अधिकारी सुनीता चोखन ने बताया कि युवती ने कुछ जहरीली चीज खाई है। युवती को ये जहरीली चीज खिलाई गयी है या खुद खाई है। ये अभी जांच का विषय है। आज सेक्टर 6 के हॉस्पिटल के एक डॉक्टर अमरजीत के बोर्ड द्वारा युवती का पोस्टमार्डम किया गया और बॉडी को परिजनों को सौप दी है।





















