
पंचकूला मे श्री काली माता मंदिर मे अनियंत्रित ट्रक घुसा
चंडीगढ़, 22 नवंबर (विश्ववार्ता) पंचकूला के कालका में एक ट्राला असंतुलित होकर प्राचीन श्री काली माता मंदिर के प्रवेश द्वार से जा टकराया। घटना रात करीब 1:40 बजे की है। घटना में किसी प्रकार का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
ट्राले की चपेट में आने से मंदिर के पास खड़ी दो एक्टिवा स्कूटी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मंदिर के पिलर और साथ लगी ग्रिल को नुकसान पहुंचा। इसके साथ-साथ मंदिर के पास बनी प्रसाद की दुकानों के सामने लगी छतरी, लोहे के बैंच और सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान हुआ है।
जानकारी के अनुसार ट्राला परवाणु से बद्दी की और जा रहा था और ब्रेक फेल होने के चलते यह हादसा हुआ। ट्राला ड्राइवर सुरक्षित है। हादसे के बाद ट्राले को दो क्रेन की सहायता से बाहर निकाला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौके पर होमगार्ड योगेश ने 112 को बुलाकर चालक को बाहर निकाला। घायल चालक को इलाज के लिए कालका अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बताया जा रहा है कि टैंकर का प्रेशर लीक होने के कारण संतुलन बिगड़ा और काली माता मन्दिर के प्रवेश द्वार में जा घुसा।





















