
पंचकूला मे मासूम से रेप मामले में अदालत का बड़ा फैसला
सुनाई इतने साल की सजा , पढिये पूरी खबर
चंडीगढ,2 दिसंबर (विश्ववार्ता): पंचकूला मे नाबालिग लडक़े से दुष्कर्म के मामले में अदालत ने आरोपी को 20 साल की सजा व 1 लाख रुपये जुर्माना लगाया है। जानकारी अनुसार आरोपी आरोपी नरेश कुमार उम्र पुत्र बच्चन सिंह वासी गाँव खोपर जिला पंचकूला को 20 साल की सजा व 1 लाख रुपये जुर्माना किया गया है।
जिस मामलें में दिनांक 03.07.2018 को पीडि़ता के वारसन नें शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 25.06.2018 को उसने अपने बेटे को घर पर जाने हेतु टैम्पु में बिठा दिया, जिस टैम्पु का चालक उपरोक्त आरोपी नरेश कुमार पुत्र बच्चन सिंह था, जिसनें शिकायतकर्ता के पुत्र जिसकी उम्र करीब 12 साल है रात के करीब 8 बजे के साथ गलत काम किया है। जब पीडि़ता को दर्द हुआ तो उसनें यह बात अपने वारसान के बताई जिस बारे थाना चण्डीमन्दिर में शिकायत दर्ज करवाई। जिस शिकायत पर अभियोग सख्या 171 दिनांक 03.07.18 थाना चण्डमन्दिर मे मामला दर्ज किया गया । मामले की जांच अनुसधांनकर्ता एएसआई जगदीश चन्द्र द्वारा अमल में लाई गई।





















