

पंचकूला में घग्गर नदी उफान पर, कार समेत बही महिला
एनडीआरएफ की टीमों ने मोर्चा संभाला, सेक्टर 26 में आठ लोग फंसे
चंडीगढ़, 25 जून (विश्ववार्ता) हरियाणा के पंचकूला में आज सुबह घग्गर नदी पूरे उफान पर है जिससे नदी ने विकराल रूप धारण कर लिया और में फूल प्रवाहित करने पहुंची महिला कार समेत बहने लगी। गनीमत रही कि पत्थर में गाड़ी फंसने की वजह से महिला की जान बच गई। बताया जा रहा है कि महिला एमडीसी सेक्टर -5 की रहने वाली है। देखते ही देखते नदी किनारे लोगों की भीड़ जुट गई।
उधर, सेक्टर 26 में मछली पकडऩे पहुंचे आठ लोग घग्गर नदी में फंस गए। नदी में अचानक पानी आ गया। इसके बाद इन लोगों को एक टापू में शरण लेनी पड़ी। लोगों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी तो तुरंत एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद सभी को सकुशल बाहर निकाला गया।























