
पंचकूला में युवक का शव मिलने से मचा हडकंप
पुलिस जांच में जुटी
चंडीगढ़, 2 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पंचकूला मे एक 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से हडकंप मच गया है जानकारी अनुसार सेक्टर-1 से व्यक्ति का शव बरामद हुआ हालांकि उसकी एक आंख से खून निकल रहा था। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम बुलाई है। जांच के बाद ही मौत के असली वजह का पता चल पाएगा।
जिस व्यक्ति का शव पुलिस को बरामद हुआ है, उसकी उम्र करीब 35 साल बताई जा रही है। शव की सूचना पुलिस को राहगीरों ने दी है। शव सडक़ के किनारे पड़ा हुआ था। वहां से निकलने वाले लोगों ने जब उसे देखा तो, पुलिस को फोन कर इसके बारे में बताया। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है।





















