

पंचकूला में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का रोड शो शुरू
चंडीगढ़, 6 जनवरी (विश्ववार्ता): भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार से पंचकूला से चुनाव प्रचार का शंखनाद किया। उन्होंने सीएम मनोहर लाल के साथ पंचकूला में रोड शो निकाला। सीएम व नड्डा का रोड शो पंचकूला के टैंक चौक से शुरू हुआ और शहीद मेजर संदीप सांकला चौक तक जाएगा। इस रोड शो में भाजपा के विधायक, सांसद और मंत्रिमंडल के सदस्य भी शामिल हुए।
रोड शो के बाद भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा भाजपा के विधायक व सांसदों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हरियाणा भाजपा की कोर ग्रुप की मीटिंग में हिस्सा लेंगे। इसमें मुख्यमंत्री समेत हरियाणा के सभी प्रमुख नेता शामिल होंगे। बैठक में लोकसभा चुनाव कीतैयारी, संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति और गठबंधन पर भी चर्चा की जाएगी।





















