
पंचकूला में चार्टर्ड अकाउंटेंट को ब्लैकमेल करने के मामले मे महिला गिरफ्तार
पढिये क्या है पूरा मामला
चंडीगढ, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता): पंचकूला मे मोहाली निवासी चार्टर्ड अकाउंटेंट को गलत काम करने की धमकी देकर एक महिला द्वारा 50 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पंचकूला सेक्टर-5 थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मोहाली निवासी व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया है कि वह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट है और उसके किसी जानकार के द्वारा उसकी जान-पहचान महिला स्नेह से हुई थी। इसके बाद महिला अपनी घरेलू परेशानी बता कर उससे पैसे मांगती रहती थी और वह भी दे देते थे।
इससे पहले महिला ने सीए को बुलाया और अपने साथियों से मिलकर धमकाया कि या तो 50 लाख रुपए दे, नहीं तो दुष्कर्म आदि के केस में फंसा देगी। जिसकी व्यक्ति ने पुलिस मे शिकायत दी शिकायत के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।





















