पंचकूला में खेलों के महाकुंभ का आगाज
सीएम मनोहर लाल, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व अन्य ने खेलों का लोगो और जर्सी की लांच
चंडीगढ़, 7 मई (विश्व वार्ता) पंचकूला के इंद्रधनुष स्टेडियम से आज खेलो इंडिया यूथ गेम्स का भव्य आगाज हो गया। हरियाणा सीएम मनोहर लाल, केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह ने खेलों का लोगो, शुभंकर, गीत और जर्सी लांच की। इसमें विभिन्न प्रदेशों से 8000 से अधिक खिलाड़ी आएंगे। इनके अलावा इस मौके पर हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता, उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और खेल व युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह भी मौजूद हैं।























