
पंचकूला पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, चोरी की वारदात के 6 आरोपियों को दबोचा
चंडीगढ़, 28 जून (विश्ववार्ता): पंचकूला पुलिस प्रवक्ता नें बताया कि पुलिस उपायुक्त निकिता खट्टर के मार्गदर्शन में एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज नेतृत्व में इन्सपेक्टर निर्मल सिंह डिटेक्टिव स्टाफ व उसकी टीम को लूट की वारदात का खुलासा करनें में सफलता हासिल हुई है डिटेक्टिव स्टाफ टीम नें दिनांक 15.06.2023 को रामनगर खोली गाँव पिन्जोर में कार लूट की वारदात में 6 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार किये गये आरोपियों की पहचान शुभम पुत्र संदीप कुमार वासी नयाँ गाँव मौहाली, बलजिन्द्र सिंह पुत्र कुलदीप सिंह वासी नया गाँव मौहाली, शुभकरण पुत्र जसवंत सिंह वासी गाँ छोटाघुमन जिला गुरदासपुर पजांब, सिमर पुत्र मंगा वासी गाँव बुर्जी जिला गुरदासपुर तथा दलेर पुत्र जरनैल सिंह वासी गांव खानपुर जिला फिरोजपुर पंजाब तथा गौरव उर्फ कप्तान पुत्र राजकुमार वासी गांव इनामपुरा जिला बिजनौर उतर प्रदेश के रुप में हुई ।
एसीपी क्राईम नें प्रैस कान्फ्रेंस के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि 16.06.2023 को पीडित व्यकित हरविन्द्र सिंह वासी गांव मलकू माजरा सोलन हिमाचल प्रदेश नें शिकायत दर्ज करवाई कि वह 14.06.2023 को अपनी गाडी स्वीफ्ट डिजायर में अपनें निजी काम से ऋषिकेष गया हुआ था और दिनांक 15.06.2023 को जब वह अपनें घर वापिस आ रहा था तो जब वह रात के समय करीब 11.30 पर रामनगर खोली गाँव के पास पहुँचा तो वह गाडी रोककर बाथरुम के लिए चला गया इतनें में वहां पर 4/5 लडके आये । जिन्होनें पीडित व्यकित के जेब से जबरदस्ती गाडी की चाबी छीनकर गाडी को लेकर भाग गये । जिसकी शिकायत पर थाना पिन्जोर में भा.द.स की धारा 395/397-ए व आर्मज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया ।





















