पंचकूला.,15 अप्रैल (विश्ववार्ता): पंचकूला मे आज उस समय हडकंप मच गया सैक्टर-15 मे एक महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिसके बाद प्रशासन ने सेक्टर 15 को पूरी तरह सील कर दिया है। यहां तक कि घर से लोगों को अब नहीं निकलने दिया जा रहा है। ना ही सेक्टर 15 में लोगों को एंटर करने दिया जा रहा है।
प्रशासन की मानें तो सिर्फ मेडिकल इमरजेंसी वाले लोगों को सेक्टर से बाहर जाने दिया जा रहा है। सेक्टर के मेडिसिन और मिल्क शॉप्स पर सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन रहे इसका भी ख्याल रखा जा रहा है। सेक्टर के चारों ओर के गेट बंद कर दिए गए हैं।
सिर्फ सेक्टर 15 गुरुद्वारे के समीप एंट्री गेट को खोला गया है। यहां भी पुलिस तैनात है। इसके अलावा सेक्टर 19 से पंजाब की ओर जाने वाले रास्ते को पंजाब पुलिस ने बंद कर दिया है। जिसके बाद से सेक्टर के लोग न ही पंचकूला कि ओर आ पा रहे हैं और ना ही पंजाब की ओर जा पा रहे हैं।
ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਿੱਚ ਫੇਰਬਦਲ
ਲੋਕ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਵਿਚਾਲੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਿਵਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਿੱਚ ਫੇਰਬਦਲ 2 ਪੀ.ਸੀ.ਐਸ. ਅਧਿਕਾਰੀ ਕੀਤੇ ਇੱਧਰੋਂ-ਉੱਧਰ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ, 05...