
WTC फाइनल के तीसरे दिन भारत को 116 की बढ़त
आइसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच साउथैंप्टन में खेला जा रहा है। इस मैच की पहली पारी में टीम इंडिया 217 रन पर ऑल आउट हो गई।। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 101 रन बनाए थे। दिन का खेल खत्म होने के वक्त कप्तान केन विलियमन 12 और रॉस टेलर 0 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इस लिहाज से भारतीय टीम को 116 रन की बढ़त हासिल है। न्यूजीलैंड के लिए डेवॉन कॉनवे ने 54 और टॉम लाथम ने 30 रन की पारी खेली। टीम इंडिया के लिए स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और पेसर ईशांत शर्मा ने 1-1 विकेट लिया



















