
दिल्ली, 25 फऱवरी (विश्व वार्ता)न्यूजीलैंड ने दूसरे टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को 4 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड 5 टी-20 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 219 रन बनाए। मार्टिन गप्टिल शतक से चूक गए। वे 50 बॉल पर 97 रन बनाकर आउट हुए। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 215 रन ही बना सकी।



















