न्यायिक महकमे में बड़ा फेरबदल
दिल्ली, हिमाचल और उत्तराखंड के न्यायाधीशों को किया इधर से उधर
चंडीगढ़,20 जून (विश्ववार्ता) कानून और न्याय मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दिल्ली, हिमाचल और उत्तराखंड के न्यायाधीशों को तुंरत प्रभाव से इधर से उधर किया गया है। जिनमे तेलंगाना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।इसी प्रकार दिल्ली उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश विपिन सांघी को उत्तराखंड हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है बॉम्बे उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अमजद एहतेशाम सैयद को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है
बॉम्बे उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश शंभाजी शिवाजी शिंदे को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। जबकि गुजरात उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रश्मिन एम छाया को गोहाटी उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है वहीं तेलंगाना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश उज्ज्वल भुइयां को तेलंगाना उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है























