
नौ जिलों में जिला परिषद-ब्लॉक समिति के लिए पहले चरण का मतदान जारी,लोगों में दिखा उत्साह
50 फीसदी हुआ मतदान, जींद में सबसे ज्यादा
चंडीगढ, 30 अक्तूबर (विश्ववार्ता): हरियाणा में पहले चरण के चुनाव में आज नौ जिलों भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों के लिए मतदान जारी है, इन जिलों के 61 ब्लॉक में 1278 पंचायत समिति व 175 जिला परिषद सदस्य मैदान में हैं।
सुबह धीमी गति से शुरू हुए मतदान ने दोपहर तक रफ्तार पकड़ी। मगर इसके बाद रफ्तार धीमी पड़ गई। दोपहर 3 बजे तक यमुनानगर में 56.5 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जिले के 5 लाख 15772 मतदाताओं में से 2 लाख 91386 लोग वोट डाल चुके हैं।
।





















