नौजवानों में कट्टरपंथ को रोकने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने की जरूरत: बीबा हरसिमरत कौर बादल
कहा कि हरियाणा को अलग विधानसभा के लिए जमीन देने के केंद्र के प्रस्ताव से पंजाबियों में असंतोष
कहा कि पंजाब के नदी जल की रक्षा करने और सिख बंदियों को रिहा करने जैसे मुददों पर एस.वाई.एल और रिहाई जैसे गीतों पर प्रतिबंध लगाने से पंजाबियों में असंतोष
चंडीगढ़/17जुलाई: बठिंडा की सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल ने आज नौजवानों में कट्टरपंथ को रोकने के लिए सुधारात्मक कदम उठाने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब के सीमावर्ती इलाकों में पहली बार साम्प्रदायिक झड़पे हो रही हैं तथा यहां तक कि साम्प्रदायकि दंगे भी हो रहे हैं तथा आंतकवादी गतिविधियों और हाई-प्रोफाइल हत्याओं से पंजाबी अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं।
संसद में सर्वदलीय मीटिंग में बोलते हुए बीबा हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि साम्प्रदायिक झड़पें जो राज्य में आतंकवाद यां 1984 के सिखों के कत्लेआम के दौरान भी नही हुई थी, मोहाली में स्टेट इंटेलिजेंस मुख्यालय को रॉकेट लॉन्चर से निशाना बनाने और पंजाब में प्रसिद्ध गायक सिद्धू मूसेवाला की एके -47 से हत्या करना बहुत ज्यादा चिंता का विषय है।
बीबा बादल ने कहा कि इसके साथ ही केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा को दिए गए आश्वासन कि उसे एक अलग विधानसभा के लिए चंडीगढ़ में जमीन दी जाएगी जैसे कदमों के कारण पंजाबियों में असंतोष फैल रहा है। यह कहते हुए कि पंजाबियों ने चंडीगढ़ को अपनी राजधानी माना है और उन्हे आश्वासन दिया गया था कि इसे पंजाब की राजधानी बनाया जाएगा, बठिंडा की सांसद ने कहा कि हरियाणा के लिए जमीन निर्धारित करने जैसे कदमों से असंतोष को जन्म दे रहे है। उन्होने पंजाब सरकार को चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकारों की रक्षा करने में विफल रहने पर फटकार लगाई, जिसने विनम्रता से अपने दावे को सरेंडर कर दिया ।
उन्होने कहा कि इसके अलावा सिद्धू मूसेवाला के एसवाईएल गीत और कंवर ग्रेवाल के रिहाई गीत पर प्रतिबंध लगाने जैसे हालिया कदमों ने अलगाव की भावना को बढ़ा दिया है, ‘‘ दोनों गीत क्रमशः राज्य के नदी जल की रक्षा और सिख बंदियों की रिहाई का आहवाहन करते हैं और पंजाबियों की भावनाओं को दर्शातें हैं। ‘‘ ऐसे गीतों पर प्रतिबंध लगाना प्रतिकूल है और प्रतिबंध को रदद किया जाना चाहिए’’।
बठिंडा सांसद ने पंजाब विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय में बदलने के प्रस्ताव के साथ चंडीगढ़ में यूटी कैडर का निर्माण, केंद्रीय वेतनमान का कार्यान्वयन और पंजाबी भाषा की स्थिति को कमजोर करने सहित अलग-थलग करने वाले अन्य कदमों को भी सूचीबद्ध किया।
बीबा बादल ने कहा कि पंजाब में गैर-जिम्मेदाराना बयानों से माहौल को खराब किया जा रहा है, एक मामला संगरूर के नवनिर्वाचित सासंद सिमरनजीत सिंह मान का दावा है कि शहीद भगत सिंह एक आंतकवादी थे। उन्होने इस संबंध में बठिंडा में महात्मा गांधी की प्रतिमा को तोड़े जाने का उदाहरण दिया।
किसान आंदोलन और किसानों से किए गए वादे के बारे में बात करते हुए बीबा बादल ने कहा कि सभी खाद्य फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी कानून द्वारा दी जाएगी को अभी तक पूरा नही किया गया है। उन्होने कहा कि अकाली दल इन सभी मुददों को संसद में उठाना चाहती थी, लेकिन एक छोटी पार्टी होने के नाते यह सुनिश्चित नही है कि उसे आवश्यक समय मिलेगा यां नही तथा उन्होने वकालत की कि छोटे दल जो संसद में 30 फीसदी की ताकत से संसद का हिस्सा हैं, को अपने मुददों को उठाने का पर्याप्त समय दिया जाना चाहिए।























