
नोटबंदी के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
चंडीगढ, 2 जनवरी (विश्ववर्ता) मोदी सरकार की 2016 की नोटबंदी को चुनौती देने वाली 58 याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट आज अपना फैसला सुनाएगा न्यायमूर्ति एस. ए. नजीर की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ दो जनवरी को इस मामले पर अपना फैसला सुना सकती है। बतां दे कि मोदी सरकार ने 2016 में 1,000 रुपये और 500 रुपये के नोटों को बंद करने का निर्णय लिया था। सरकार के इस कदम को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।
सुप्रीम कोर्ट की आज की वाद सूची के अनुसार, इस मामले में दो अलग-अलग फैसले होंगे, जो न्यायमूर्ति बी. आर. गवई और न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना की ओर से सुनाए जाएंगे।























