
नोएडा में ट्विन्स टावर के आसपास ‘नो फ्लाई जोन’ घोषित
ध्वस्तीकरण को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट
चंडीगढ़, 26 अगस्त (विश्ववार्ता) नोएडा से बड़ी खबर आ रही है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर के सेक्टर-93बी में बनाए गए सुपरटेक बिल्डर के अवैध ट्विंस टावर के आसपास ‘नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है। नोएडा प्राधिकरण की मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋतु माहेश्वरी ने कहा है कि सुपरटेक के दो अवैध टावरों को ढहाने की तैयारी की बृहस्पतिवार को समीक्षा की गयी और उन्हें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 अगस्त को दोपहर बाद ढाई बजे गिराया जाएगा।























