
नॉटिंघम टेस्ट में तीसरे दिन दिन का खेल समाप्त
इंग्लैंड बिना विकेट खोए बनाए 25 रन
भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेले जा रहे टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है। तीसरे दिन के खेल की समाप्ति के बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट खोए 11.1 ओवर में 25 रन बना लिए थे। रोरे बर्न्स 11 और डॉम सिब्ले 9 रन बनाकर नाबाद हैं। इंग्लैंड अभी भारत की पहली पारी के आधार पर 70 रन पीछे है और उसके सभी विकेट सुरक्षित हैं। e



















