
नेशनल लैवल पर कांग्रेस और आप एक मंच पर आने से पंजाब की राजनीति गर्माई
आम आदमी पार्टी व कांग्रेस गठजोड़ को लेकर अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया ने ली चुटकी
प्रैसवार्ता मे कांग्रेस-‘आप’ को गठजोड़ की दी बधाई
आप के साथ कांग्रेस का कोई गठजोड़ नहीं है- प्रताप सिंह बाजवा
चंडीगढ़, 20 जुलाई (विश्ववार्ता) नेशनल लैवल पर कांग्रेस और आप एक मंच पर आने से पंजाब की राजनीति गर्मागई हैै। वही नेशनल लेवल पर आप व कांग्रेस गठजोड़ को लेकर अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया ने चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता कर आप को गठजोड़ की बधाई दी है। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान सवाल भी किए हैं। उन्होंने कहा कि क्या सभी मुद्दों पर समझौता हो गया है और क्या अब सभी पकड़े जाएंगे। बाढ़ से जो नुकसान हुआ उसे ये दोनों पार्टियां कैसे सुलझाएगी?
वही दूसरी तरफ पंजाब कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आप व कांग्रेस के गठजोड़ से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि आप के साथ कांग्रेस का कोई गठजोड़ नहीं है। इसके लिए हमने हाईकमान के सामने बात रख दी है। उम्मीद है कि हाईकमान हमारी बात मानेगा। बाजवा ने आगे कहा कि नेशनल लैवल पर कांग्रेस आप एक साथ एक मंच पर नजर आ रहे हैं, लेकिन पंजाब में कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ है।























