
इस वक्त की बडी खबर
नेपाल में 4 भारतीयों समेत 22 लोगों से भरा विमान आज सुबह हुआ लापता
यात्री विमान हुआ लापता, सुबह से नहीं कोई संपर्क
नई दिल्ली, नेपाल में एक निजी एयरलाइन द्वारा संचालित एक छोटा यात्री विमान रविवार को लापता हो गया है। जिसमें चार भारतीयों सहित 22 लोग सवार थे। एयरलाइन अधिकारियों के हवाले से यह मीडिया रिपोर्ट सामने आयी है। रिपोर्ट के अनुसार, तारा एयर 9 NAET ट्विन-इंजन विमान राजधानी काठमांडू से लगभग 200 किमी उत्तर-पश्चिम में पर्यटन शहर पोखरा से उत्तर-पश्चिम में लगभग 80 किमी दूर जोम्सम के लिए उड़ान भर रहा था। विमान का स्थानीय समयानुसार सुबह 9:55 बजे संपर्क टूटने की सूचना है।























