
नेपाल में देर रात आये भूकंप ने मचाई तबाही
अब तक इतने लोगों की मौत से मचा हडकंप, बढ़ सकता है मौत का आंकड़ा
प्रधानमंत्री प्रचंड ने जान-माल के नुकसान पर दुख जताया
चंडीगढ़, 4 नवंबर (विश्ववार्ता) नेपाल में शुक्रवार देर रात भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। 6.4 तीव्रता वाले इस भूकंप ने नेपाल में तबाही मचा दी। इस भूकंप की वजह से नेपाल में अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सैंकड़ों लोग घायल हो गए हैं। नेपाल में एक महीने में तीसरी बार तेज भूकंप आया है। नेपाल के जजरकोट जिले के लामिडांडा इलाके में इस भूकंप का केंद्र था। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि भूकंप के झटके इतने तेज थे कि इससे सैकड़ों घर ढह गए।
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने भूकंप के कारण जान-माल के नुकसान पर दुख व्यक्त किया है। नेपाल के पीएमओ ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने शुक्रवार रात 11.47 बजे जाजरकोट के रामीडांडा में आए भूकंप से हुई मानवीय और घरों की क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। घायलों के तत्काल बचाव और राहत के लिए सभी तीन सुरक्षा एजेंसियों को लगाया गया है।
बता दें कि नेपाल में इस तेज भूकंप के कारण अब तक 70 लोगों की जान जा चुकी है जबकि भारी संख्या में लोग घायल हैं। हालांकि, मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। रात





















