
नूरमहल की अंजलि की हत्या मामला: आज जगरूप की चंडीगढ मे कोर्ट मे पेशी
चंडीगढ़ 1 नवंबर (विश्ववार्ता) जालंधर के नूरमहल की अंजलि की हत्या के मामले में आज होशियारपुर के जगरूप सिंह की चंडीगढ़ कोर्ट में पेशी है। आज चंडीगढ़ पुलिस उसका रिमांड ले सकती है। पुलिस आरोपी से पूछताछ में वारदात को अंजाम देने के तरीके और अन्य जानकारी का पता लगाएगी।
जानकारी के लिए बतां दे कि बीते 28 अक्तूबर को अंजली की लाश सुखना लेक पर रेगुलेटरी एंड पर झाडिय़ों में मिली थी। उसके नाक और मुंह से खून बह रहा था और चुन्नी गले में लिपटी हुई थी। झाडिय़ों में उसकी लाश एक राहगीर ने देखी थी। लाश के ऊपर एक पेड़ की शाखा भी गिरी पड़ी हुई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके चेहरे और शरीर पर चोटों के निशान भी थे। ऐसे में पुलिस ने इसे हत्या मान कर केस की जांच को आगे बढ़ाई थी।





















