
नूंह हिंसा मामले मे हरियाणा विधानसभा मे जमकर हंगामा
नूंह हिंसा पर सदन स्थगित
चंडीगढ़, 28 अगस्त (विश्ववार्ता) नूंह हिंसा पर हरियाणा विधानसभा में भारी हंगामा हुआ, विपक्ष चर्चा की मांग पर अड़ गया जिसके बाद सदन आधे घंटे के लिए स्थगित कर दिया गया। कांग्रेस ने इस मामले की जांच हाईकोर्ट के जज से करवाने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि साजिश हुई है तो इस मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज से करवाई जाए।
सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होते ही फिर हंगामा हो गया। विपक्ष मामले की चर्चा पर अड़ा हुआ है वहीं स्पीकर ने कहा कि मामला कोर्ट में है इसलिए चर्चा नहीं होगी। इसके बाद स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता और भूपेंद्र हुड्डा के बीच बहस हो गई। इसके बाद सदन दोबारा स्थगित कर दिया गया।























