
नूंह में हिंसा मामले मे कांग्रेस विधयक मामन खान को जिला अदालत में किया पेश
नूंह में धारा-144 लागू, इंटरनेट फिर बंद
मामन खान पर हरियाणा सरकार के मंत्री का बड़ा बयान
चंडीगढ,15 सितंबर (विश्ववार्ता) नूंह में हिंसा मामले मे कांग्रेस विधयक मामन खान को अब नूंह जिला अदालत में पेश किया जा रहा है। साथ ही कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी को लेकर पूरे जिले में सुरक्षा बढ़ाई गई है। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। नूंह के डीसी धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि, कोई अप्रिय घटना ना हो इसलिए हमने धारा 144 लागू की है। साथ ही इंटरनेट भी बंद करने के आदेश दे दिए गए हैं। लोगों से अपील है कि वे शुक्रवार की जुमे की नमाज़ घर में ही करें।
इधर, कांग्रेस विधायक मामन खान की गिरफ्तारी को लेकर हरियाणा सरकार के एक मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। कैबिनेट मंत्री देवेंदर सिंह बबली ने कहा कि हरियाणा के भाईचारे को खराब करने में कोई भी इंसान लिप्त पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। एमएलए भी आम नागरिक है और अगर गलती की है तो उस पर कानूनी कार्रवाई बनती है और कार्रवाई होगी।























