नीरज चोपड़ा ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में जीता दूसरा गोल्ड
चंडीगढ़, 6 मई (विश्ववार्ता): भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर जो डायमंड लीग में भारत का परचम फहरा दिया है। उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए डायमंड लीग 2023 में जीत के साथ शुरुआत की है। नीरज ने पहले प्रयास में ही 88.67 मीटर का भाला फेंका है। जैकब वडलेज्ज दूसरे स्थान पर रहे हैं। वहीं, ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स तीसरे स्थान पर रहे हैं।
नीरज ने अपने पहले ही प्रयास में 88.67 मीटर का थ्रो फेंका। वहीं, दूसरे राउंड में 86.04 मीटर, तीसरे राउंड में 85.47 मीटर, चौथा राउंड में उन पर फाउल हो गया। पांचवें राउंड में 84.37 मीटर, छठे राउंड में 86.52 मीटर का थ्रो फेंका है। उन्होंने पहले राउंड के बाद से ही बढ़त ले ली थी।