
डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय बने
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दी बधाई
चंडीगढ, 9 सिंतबर (विश्ववार्ता) : ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग फाइनल्स का खिताब जीत लिया है. ज्यूरिख में हुए फाइनल्स में नीरज चोपड़ा ने 88.44 मीटर के बेस्ट थ्रो के साथ यह खिताब जीता. 24 साल के नीरज डायमंड लीग फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं.
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को डायमंड लीग फाइनल में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा के लाल नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक खेलों में भाला फेंक प्रतियोगिता मे गोल्ड मेडल जीता। ओलंपिक के बाद लगातार वे कई अंतरराष्ट्रीय खेलों में उपलब्धियां हासिल कर चुके






















