हरियाणा सरकार नीरज चोपडा को देगी बडा ईनाम
अब हरियाणा सरकार देगी छह करोड़ रुपये और क्लास-1 की नौकरी
सेंटर ऑफ एथलेटिक्स के होंगे हेड
भारत का एथलेटिक्स में मेडल जीतने का 121 साल का इंतजार खत्म
नीरज चोपड़ा एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी
नीरज चोपड़ा ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने जैवलिन थ्रो में गोल्ड जीता है. उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 87.58 मीटर का है. ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में भारत को 13 साल बाद दूसरा गोल्ड मिला नीरज चोपड़ा की जीत पर हरियाणा सरकार ने उन्हें बड़ा ईनाम देने की घोषणा की है. हरियाणा सरकार नीरज चोपड़ा को छह करोड़ रुपए देगी. इसके साथ ही नीरज चोपड़ा को क्लास-1 की नौकरी भी दी जाएगी. नीरज चोपड़ा पंचकूला में बनाए जाने वाले सेंटर ऑफ एथलेटिक्स के हेड होंगे. इसके साथ ही ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का 13 अगस्त को पंचकूला में सम्मान होगा.. बीजिंग ओलंपिक 2008 में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने का कारनामा दिग्गज शूटर अभिनव बिंद्रा ने किया था.नीरज चोपड़ा ने अपने दूसरे थ्रो में ही ये दूरी तय की. नीरज चोपड़ा ने पहले थ्रो में ही 87.03 की दूरी तय कर नंबर 1 पर जगह बना ली थी लेकिन इसके बाद उन्होंने अगले थ्रो में अपना प्रदर्शन और बेहतर किया. नीरज चोपड़ा ने टोक्यो में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया.





















