
चंडीगढ, 9 अगस्त (विश्ववार्ता): इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि बिहार में जेडीयू और बीजेपी का गठबंधन टूट गया है। नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे। नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। नीतीश कुमार ने 160 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपकर सरकार बनाने का दावा किया है। राज्यपाल से मिलने के बाद नीतीश कुमार सीधे राबड़ी आवास पहुंचे।























