
नीट-2022 में जीरकपुर के अर्पित नारंग ने पंजाब भर में किया टॉप
चंडीगढ 8 सिंतबर ( विश्ववार्ता) नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट (NEET)-2022 में चंडीगढ़ से सटे जीरकपुर की अर्पित नारंग ने पंजाब भर में टॉप किया है। अर्पित नारंग ने आलओवर टॉप- 10 में जगह बनाई है, उन्हें आल इंडिया 7वां रैंक मिला है। अर्पित नारंग ट्राइसिटी ही नहीं पजाब टॉपर भी बने हैं। परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया गया था। इस बार 18.72 लाख बच्चों ने नीट परीक्षा दी थी। अर्पित ने पहली बार में नीट की परीक्षा पास की है। अर्पित ने वर्ष 2021-2022 में ही 12वीं कक्षा पास की है।






















