
नींबू को लगी महंगाई की नजर
चंडीगढ़, 8 अप्रैल (विश्ववार्ता) गर्मी में सबसे अधिक उपयोग में आने वाले नींबू के नखरे इस कदर बढ गये है कि एक महीने पहले तक दो रुपये में मिलने वाला नींबू अब दस रुपये का एक हो गया है। थोक में नींबू के दाम 400 रुपये किलो हो गए हैं। इसकी दो वजह हैं। आंध्रप्रदेश-तेलंगाना में फसल कम हुई है और महंगे डीजल की वजह से फसल की सप्लाई कॉस्ट बढ़ गई। आलम ये है कि नींबू अब सेब, अंगूर और अनार से भी महंगा बिक रहा है।





















