
निर्विरोध चुने गए पीयू सिंडीकेट के 15 सदस्य
चंडीगढ़, 3 जुलाई ( विश्ववार्ता) । पंजाब यूनिवर्सिटी में सिंडिकेट का चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। इसमें छह फैकल्टी के लिए 15 सिंडिकेट सदस्यों को सर्वसम्मति से चुना गया। पूर्व सांसद और सीनेट के सबसे वरिष्ठ सदस्य सत्य पाल जैन के नेतृत्व वाले ग्रुप ने चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए सभी 15 सीटों पर कब्जा किया। पहले से ही चुनाव के सर्वसम्मति से होने की उम्मीद थी क्योंकि वीसी ग्रुप के सदस्यों की सीनेट में संख्या अधिक होने की वजह से इस बार चुनाव में विरोधी गोयल एंड गोयल ग्रुप ने हिस्सा नहीं लिया।























