
चंडीगढ, 1 फरवरी (विश्ववार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण सुबह 11 बजे बजट 2022-23 संसद में पेश करेंगी।देश का आम व्यक्ति आयकर संबंधी प्रस्तावों और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर घोषणाओं के प्रभाव पर कड़ी नजर बनाए हुए है। 2014 के बाद से इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं हुआ है।





















