
नासिर-जुनैद हत्याकांड में हरियाणा पुलिस की बडी कार्रवाई
मोनू मानेसर को किया गिरफ्तार
चंडीगढ, 12 सितंबर (विश्ववार्ता) हरियाणा पुलिस ने भिवानी में जिंदा जलाए नासिर-जुनैद हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। गौरक्षक मोनू मानेसर को गुरुग्राम से पुलिस ने हिरासत में लिया है। हरियाणा पुलिस अब उसे राजस्थान पुलिस के हवाले कर सकती है। मोनू मानेसर पर भिवानी में जिंदा जलाए नासिर और जुनैद की हत्या का आरोप है। बल्कि सीआईए स्टाफ ने हिरासत में लिया है।
मोनू मानेसर को मंगलवार को करीब 12 बजे आईएमटी मानेसर एक से हरियाणा पुलिस के सीआईए स्टाफ ने पकड़ा है। मोनू को उसके गांव की मार्केट से हिरासत में लिया गया है। गुरुग्राम के अधिकारियों का कहना है कि गुरुग्राम पुलिस ने मोनू को नहीं उठाया है।























